1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस की टीम मौके पर

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद, मचा हड़कंप, पुलिस की टीम मौके पर

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 08, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 08:40 pm IST

दिल्ली में एक कार से 3 लोगों के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मामला पीरागढ़ी फ्लाई ओवर से सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Delhi- India TV Hindi
दिल्ली में एक कार से 3 लोगों के शव बरामद Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कार टवेरा थी और उसमें से 3 लोगों के शव मिले हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए ,जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, तीनों के जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने की आशंका है ।

मृतकों की पहचान हुई

कार में संदिग्ध हालत में तीनों की मौत हुई है और मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुषों के शव मिले है। जिन लोगों के शव मिले, उनकी पहचान रणधीर (76 वर्ष), लक्ष्मी देवी (40 वर्ष) और शिव नरेश सिंह (47 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने क्या बताया?

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो 3 लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

हालही में दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या हुई थी 

हालही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। 

इस मामले में पुलिस ने बताया था कि 3 युवक बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान उनका डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी, जिसकी वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।