A
Hindi News दिल्ली दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात गैंगस्टर गुड्डू का किया हाफ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, आधी रात गैंगस्टर गुड्डू का किया हाफ एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस ने आधी रात को कुख्यात गैंगस्टर गुड्डू का हाफ एनकाउंटर किया। फिलहाल गुड्डू घायल है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

कुख्यात अपराधी घायल।- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT कुख्यात अपराधी घायल।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी गुड्डू का हाफ एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू शालीमार बाग इलाके में हुई हया के मामले में फरार चल रहा था। गुड्डू के ऊपर बलात्कार, हत्या और हत्या के प्रयास के साथ ही आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। दरअसल गुड्डू ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने बचाव में गोली चलाई और गुड्डू घायल हो गया। इलाज के लिए गुड्डू को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस की गोली से घायल हुआ अपराधी

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी का हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस ने शालीमार बाग में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी गुड्डू का हॉफ एनकाउंटर किया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गुड्डू को घर कर पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर गुड्डू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शूरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें गोली लगने से गुड्डू घायल हो गया। फिलहाल गुड्डू को घायल अवस्था में बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में 58 जगहों पर छापेमारी

बता दें कि इस एक्शन के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार तड़के दिल्ली-NCR में गैंगस्टर्स के 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस रेड के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 36 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता प्रेम सिंह भी अरेस्ट किया गया है। इस पूरे छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से हथियार, बुलेट प्रूफ SUV, 50 लाख कैश और गोल्ड बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें- 

मुंबई में iPhone 17 खरीदने के लिए लोगों के बीच हाथापाई, लगी लंबी कतारें, देखें Video

कैलिफोर्निया पुलिस ने भारतीय युवक को मारी गोली, परिवार ने लगाई मदद की गुहार