1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सफल हुई लालू प्रसाद यादव की सर्जरी, जानें उनका हेल्थ अपडेट

सफल हुई लालू प्रसाद यादव की सर्जरी, जानें उनका हेल्थ अपडेट

दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सर्जरी सफल रही। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। एडवांस तकनीक से हुए ऑपरेशन के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

Lalu Prasad Yadav cataract surgery- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT लालू प्रसाद यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है।

नई दिल्ली: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का दिल्ली स्थित एक प्राइवेट आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद और रेटिना की सफल सर्जरी हो गई है। उनकी हालत में लगातार सुधार है, हॉस्पिटल ने यह जानकारी दी है। लालू का ऑपरेशन नई दिल्ली के सेंटर फॉर साइट में, सेंटर फॉर साइट ग्रुप के चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर महिपाल सिंह सचदेव की देखरेख में हुआ।

लालू यादव का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ

अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'लालू प्रसाद यादव की मोतियाबिंद और रेटिना की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। उन्होंने ट्रीटमेंट के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया दी है। नियमित पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप के तहत उनके स्वस्थ होने की आशा है।'

एडवांस तकनीक से हुआ लालू का ऑपरेशन

हॉस्पिटल ने आगे बताया कि लालू यादव की सर्जरी Advanced Ophthalmic Techniques की मदद से बिना किसी परेशानी के पूरी हुई और इसे Day-Care Procedure के रूप में किया गया। लालू प्रसाद यादव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब घर पर ही वह अपनी रिकवरी जारी रखेंगे।

मीसा भारती ने दिया अपने पिता का हेल्थ अपडेट

लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर उनकी बेटी मीसा भारती ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की। इलाज करने वाली मेडिकल टीम और शुभचिंतकों का प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद किया। मीसा भारती ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मेरे पिता की मोतियाबिंद की सर्जरी Centre For Sight में डॉ. महिपाल सचदेव के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सहयोग देने वाले चिकित्सकों व स्टाफ का हृदय से आभार। आप सभी शुभचिंतकों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने हेतु प्रार्थनाओं एवं आशीर्वाद की कामना करती हूं।'

गौरतलब है कि 77 साल के लालू प्रसाद यादव इस वक्त चारा घोटाले के मामलों में जमानत पर बाहर हैं। लैंड फॉर जॉब केस में भी उनपर जनवरी के महीने में आरोप तय हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

EXCLUSIVE: सेक्युलर पहचान के साथ जन्मा बांग्लादेश आज कट्टरपंथ की तरफ कैसे फिसल गया, पाकिस्तान का इसमें क्या है ‘डर्टी गेम’? पढ़िए विदेश मामलों के एक्सपर्ट से खास बातचीत

'सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया...', सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, जानें क्या बोलीं