1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, मालिक और ग्राहकों को बंधक बना लूटे आभूषण और नकदी; देखें CCTV फुजेट

दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, मालिक और ग्राहकों को बंधक बना लूटे आभूषण और नकदी; देखें CCTV फुजेट

चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान पर दुकान मालिक और ग्राहकों को बंधक बनाकर नकदी और आभूषण लूट लिए। घटना का सीसीटीवी फुजेट सामने आया है।

ज्वेलरी शॉप में लूट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ज्वेलरी शॉप में लूट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। चांद बाग की गली नंबर- 4 में रविवार को चार से पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप पर दुकान मालिक और ग्राहकों को बंधक बनाकर नकदी और आभूषण लूट लिए।

दुकान के मालिक को बंधक बनाया

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दुकान के मालिक और वहां मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। शिकायतकर्ता दुकान के मालिक सादिक (27) ने पुलिस को बताया कि वे एक ग्राहक को सामान दिखा रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए। तीन बदमाश दुकान के अंदर गए, जबकि एक ने बाहर से शटर गिरा दिया।

ग्राहकों से भी कीमती सामान छीना

बदमाशों ने दुकान मालिक सादिक और दो ग्राहकों के हाथ बांध दिए। उन्हें गनपॉइंट पर रखकर दुकान से लगभग 30 लाख रुपये की ज्वेलरी और 5 से 6 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके अलावा, बदमाशों ने ग्राहकों से भी कीमती सामान छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित

सूचना मिलने पर दयालपुर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता सादिक की शिकायत पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

Exclusive: "मालेगांव ब्लास्ट केस कांग्रेस का कुचक्र था", साध्वी प्रज्ञा बोलीं- यह छोटा-मोटा षड्यंत्र नहीं था...

प्रेमजाल, धर्म परिवर्तन और गैंगरेप... कौशांबी में युवती से हैवानियत का सनसनीखेज मामला आया सामने