1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'ये तो सिर्फ ट्रेलर, अगली बार गोली घर पर नहीं, सीने पर चलेगी, 7 पीढ़ियां तक याद रखेंगी', जानिए किसे मिली खुलेआम धमकी?

'ये तो सिर्फ ट्रेलर, अगली बार गोली घर पर नहीं, सीने पर चलेगी, 7 पीढ़ियां तक याद रखेंगी', जानिए किसे मिली खुलेआम धमकी?

गैंग ने खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये धमकी दी है। गैंग के एक मेंबर ने कहा कि समय रहते फोन का जवाब देना नहीं तो सात पीढ़ियां तक याद रखेंगी। अंत में उसने लिखा Wait and watch...

फायरिंग करता हुआ गैंग का एक सदस्य- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फायरिंग करता हुआ गैंग का एक सदस्य

रोहित गोदारा गैंग ने कनाडा में फायरिंग करने का दावा किया है। फायरिंग का वीडियो भी जारी किया है। रोहित गोदारा ग्रुप के महेंद्र डेलाना नाम के युवक ने सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर ब्राम्पटन में अभी वर्मा के यहां फायरिंग करने का दावा किया है।

अभि वर्मा के घर पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

फेसबुक पोस्ट में लिखा, जय श्रीराम... राम राम सभी भाइयों को। मैं महेंद्र डेलाना (रोहित गोदारा ग्रुप)। भाइयों, ये जो आज रात को अभि वर्मा के घर पर (Sunforest Dr, Brampton, Canada) में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं।'

ये तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया 

इसके साथ ही पोस्ट पर लिखा गया, 'हमने इसको फोन किए थे तो इसने हमारे फोन इग्नोर किए, इसलिए ये तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है। अगर 24 घंटे में रिप्लाई नहीं आया तो अगली बार गोली घर पर नहीं, सीने पर चलेगी।'

कान खोलकर सुन लेना...

{embedvidgyor:2026/01/wtg71sda

फेसबुक पोस्ट पर उसने धमकी देते हुए आगे लिखा, 'जितने भी हैं, कान खोलकर सुन लेना। समय रहते हमारे फोन का जवाब दे देना, वरना आपका वो हाल कर देंगे कि आपकी सात पीढ़ियां याद रखेंगी। अंत में उसने लिखा Wait and watch....

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली पुलिस के 'जय-वीरू' को वीरता सम्मान: मूसेवाला से सलमान खान केस तक, गैंगस्टरों के काल बने ये दो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट

दिल्ली: वेलकम हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा, बोला- कर्ज नहीं पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली