1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में SIR अभियान तेज, 93% वोटर्स तक पहुंचे फॉर्म, 7 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट!

दिल्ली में SIR अभियान तेज, 93% वोटर्स तक पहुंचे फॉर्म, 7 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट!

दिल्ली में जारी SIR प्रक्रिया पर चुनाव आयोग ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, SIR के तीसरे चरण के तहत अब तक 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं।

दिल्ली में वोटर लिस्ट सुधार अभियान जारी- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में वोटर लिस्ट सुधार अभियान जारी

देश की राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के करीब 93% वोटर्स तक पहचान फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 12 जुलाई को रात 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण के तहत अब तक 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा (1,35,45,954) एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख से अधिक वोटर हैं, जिनमें से 93.35% लोगों तक यह फॉर्म पहुंच गया है।

फॉर्म बांटने के बाद अब उन्हें कंप्यूटर पर दर्ज यानी डिजिटलाइज करने का काम भी शुरू हो गया है। अब तक 11 लाख 15 हजार से ज्यादा फॉर्म (11,15,950) यानी 7.69% फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं।

कौन सा जिला रहा आगे?

  1. वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 96.99% वोटर्स तक फॉर्म पहुंचाए गए।
  2. साउथ जिला में 96.45% वोटर्स तक फॉर्म पहुंचाए गए।
  3. नॉर्थ ईस्ट जिला 96.41% के साथ तीसरे स्थान पर है।

डिजिटाइजेशन करने में टॉप 3 जिले

  1. आउटर नॉर्थ में सबसे तेजी से 17.75% फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं।
  2. साउथ वेस्ट जिला में 11.28% फॉर्म डिजिटल हो चुके हैं।
  3. सेंट्रल नॉर्थ जिला 9.66% के साथ तीसरे स्थान पर है।

कैसे काम कर रही है यह व्यवस्था?

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहली कोशिश हर सही वोटर तक यह फॉर्म पहुंचाने की है। इसके बाद भरे हुए फॉर्म को वापस लेने और उन्हें कंप्यूटर में दर्ज करने के काम में और तेजी लाई जाएगी।

बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हर वोटर को फॉर्म की दो कॉपियां दे रहे हैं। एक कॉपी वोटर रसीद के तौर पर अपने पास रखेंगे और दूसरी कॉपी भरकर BLO को वापस सौंपेंगे। इसके अलावा, लोग चाहें तो अपना फॉर्म ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

इस पूरी जांच और सुधार प्रक्रिया के बाद, दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को प्रकाशित किए जाने की संभावना है। चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के BLO को सही जानकारी दें और समय रहते इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें।

ये भी पढ़ें-

मौसम विभाग ने जारी किया 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? यहां जानें

"मै बीजेपी में हूं.. और BJP में ही मरूंगा", दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान