1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में शुरू हुआ SIR, कैसे पूरी होगी प्रक्रिया, फाइनल वोटर लिस्ट कब आएगी? यहां जानें सबकुछ

दिल्ली में शुरू हुआ SIR, कैसे पूरी होगी प्रक्रिया, फाइनल वोटर लिस्ट कब आएगी? यहां जानें सबकुछ

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 29, 2026 12:52 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 01:27 pm IST

चुनाव आयोग ने दिल्ली में SIR की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। SIR के लिए अधिकारियों द्वारा 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का काम किया जाएगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया।

DELHI SIR Election commission- India TV Hindi
दिल्ली में SIR की शुरुआत। Image Source : PTI

भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी की SIR की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। ECI ने दिल्ली में SIR की पूरी प्रक्रिया का भी खुलासा कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि SIR कराने के पीछे का मकसद है कि कोई भी पात्र वोटर न छूटे और कोई भी अयोग्य वोटर, सूची में शामिल न हो। आपको बता दें कि दिल्ली में SIR के लिए वेरिफिकेशन का काम 30 जून से 29 जुलाई तक चलेगा। आइए जानते हैं कि क्या होगा SIR का प्रोसेस और कब आएंगे इसके अंतिम आंकड़े।

SIR की पूरी प्रक्रिया

  • थीम: कोई भी योग्य वोटर छूटे नहीं, कोई भी अयोग्य वोटर शामिल न हो।
  • BLOs 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे।
  • हर मौजूदा वोटर को एन्यूमरेशन फ़ॉर्म की दो कॉपी मिलेंगी।
  • वोटर्स को भरा हुआ एक एन्यूमरेशन फ़ॉर्म BLO को वापस करना होगा और पावती (acknowledgement) लेनी होगी।
  • अगर घर बंद मिलता है, तो BLOs कम से कम 3 बार घर का दौरा करेंगे।
  • ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट 5 अगस्त को पब्लिश की जाएगी।
  • दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज की जा सकती हैं।
  • दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अक्टूबर तक किया जाएगा।
  • फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को पब्लिश की जाएगी।

दिल्ली में वर्तमान में वोटर्स का आंकड़ा

  • कुल वोटर्स: 1,45,10,298
  • पुरुष: 77,11,132
  • महिला: 67,98,142
  • थर्ड जेंडर: 1,024
  • PWD वोटर्स: 76,155
  • 18-19 आयु वर्ग: 3,29,130
  • 100+ उम्र के वोटर्स: 192
  • पोलिंग स्टेशन: 13,033

देश में 6 करोड़ वोटर्स के नाम हटाए गए

आपको बता दें कि देश में SIR की प्रकिया को शुरू हुए 1 साल का समय पूरा हो चुका है। PTI के मुताबिक, वर्तमान में 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया हो रही है। आपको बता दें कि बीते साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग द्वारा SIR की कवायद को शुरू किया गया था। अब तक विभिन्न राज्यों में हुए SIR में देश में 6 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाये जा चुके हैं। बता दें कि विपक्षी दलों ने SIR की प्रक्रिया का काफी विरोध किया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक बड़े फैसले में की  कवायद संबंधी निर्वाचन आयोग के कदम की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा था।

 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में लोगों को बड़ी राहत, ई-ऑफिस से हो रहा 75% काम; 177 विभाग और 15 हजार से अधिक कर्मचारी जुड़े

दिल्ली में राहुल गांधी के 'गुमशुदा' होने के लगे पोस्टर, BJP ने कहा- 'लीडर ऑफ पर्यटन'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।