पश्चिम एशियाई देशों के लिए CBSE की 12वीं की परीक्षा तिथियां 2026 घोषित, शेड्यूल से लेकर एडमिट कार्ड तक पूरी डिटेल
सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा 13 अक्टूबर को राजनीति विज्ञान और गणित के साथ शुरू होगी और 28 अक्टूबर को अंग्रेजी के साथ समाप्त होगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की विशेष बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह व्यवस्था उन छात्रों के लिए है, जिनकी मार्च-अप्रैल 2026 में नियमित परीक्षाएं क्षेत्रीय संघर्ष की स्थिति के कारण रद्द हो गई थीं।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयाम भारद्वाज के अनुसार, बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत सात पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12 की 40 विषयों (जिनमें 20 अकादमिक पेपर शामिल) की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। सीबीएसई ने प्रभावित उम्मीदवारों के परिणाम तैयार करने के लिए 27 मार्च को एक मूल्यांकन योजना अधिसूचित की थी। तदनुसार, पश्चिम एशियाई देशों के सभी नियमित उम्मीदवारों के परिणाम 13 मई को भारत और विदेश में अन्य 12वीं कक्षा के उम्मीदवारों के साथ घोषित किए गए। वे बोले कि, “मूल्यांकन योजना में यह प्रावधान था कि जिन छात्रों को अपने परिणामों से संतुष्टि नहीं है, उन्हें उन विषयों की परीक्षा आयोजित करके एक और अवसर दिया जा सकता है जिनकी परीक्षा पहले नहीं हो सकी थी। पिछले महीने, उम्मीदवारों को उन विषयों की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरना था जिनकी परीक्षा पहले आयोजित नहीं की जा सकी थी।”
इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर 8-9 अक्टूबर 2026 को जारी की गई। एडमिट कार्ड 12 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गए हैं। उम्मीदवार उसी लॉगिन क्रेडेंशियल से कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका उपयोग उन्होंने अभ्यर्थियों की सूची (LOC) जमा करने में किया था। प्रत्येक देश में LOC के आधार पर एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। सीबीएसई 12वीं का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - apps.cbseit.in
- सीबीएसई 12वीं के हॉल टिकट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - आवेदन संख्या/ पिछला रोल नंबर और वर्ष/ उम्मीदवार का नाम
- सीबीएसई 12वीं का एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा
- सीबीएसई 12वीं के हॉल टिकट की पीडीएफ फाइल सेव करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें
- सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
ये रहा शेड्यूल
अधिकांश पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे। कुछ व्यावसायिक विषयों की अवधि दो घंटे (10:30 से 12:30) है। 25 अक्टूबर (रविवार) को कोई परीक्षा नहीं है।
- 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार): राजनीतिक विज्ञान (028), अर्थशास्त्र (030), गणित (041), एप्लाइड मैथमैटिक्स (241) – 10:30 AM से 1:30 PM।
- 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार): मनोविज्ञान (037), बिजनेस स्टडीज (054) – 10:30 AM से 1:30 PM; फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर (845) – 10:30 AM से 12:30 PM।
- 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार): जीव विज्ञान (044), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (802), मार्केटिंग (812), मल्टीमीडिया (821) – 10:30 AM से 1:30 PM; आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (843) – 10:30 AM से 12:30 PM।
- 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार): होम साइंस (064), इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज (065), कंप्यूटर साइंस (083) – 10:30 AM से 1:30 PM।
- 28 अक्टूबर 2026 (बुधवार): इंग्लिश कोर (301) – 10:30 AM से 1:30 PM।
गौरतलब है कि, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर नाम, रोल नंबर, विषय कोड, परीक्षा केंद्र आदि की जांच कर लें। कोई भी विसंगति होने पर तुरंत बोर्ड से संपर्क करें। परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुंचना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें -
JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी, 6 डेट्स पर होंगी परीक्षाएं, NTA ने किया ऐलान