1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी, 6 डेट्स पर होंगी परीक्षाएं, NTA ने किया ऐलान

JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी, 6 डेट्स पर होंगी परीक्षाएं, NTA ने किया ऐलान

NTA ने JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main सेशन 1 की परीक्षाएं 6 तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। हालांकि, अब तक रजिस्ट्रेश की तारीख सामने नहीं आई है।

jee main exams dates out- India TV Hindi
Image Source : PTI JEE Main 2027 परीक्षा की तारीखें जारी।

नेशनस टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सोमवार को JEE Main 2027 सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। NTA की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षाएं 6 डेट्स यानी- 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। आपको बता दें कि NTA ने अभी JEE मेन 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी नहीं की है। परीक्षाओं की तारीख जारी होने के बाद रजिस्ट्रेशन की तारीख भी जल्द ही घोषित होने की संभावना है।

छात्र कैसे कर सकेंगे आवेदन? 

NTA की ओर से JEE Main 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। इसके बाद जो भी छात्र इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के पूरे प्रोसेस की जानकारी आगे दी गई है-:

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां JEE Main एप्लीकेशन प्रोसेस की लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी के साथ JEE Main एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • मांगे जा रहे सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • इसके बाद परीक्षा की फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करे दें।
  • JEE Main 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद इसका PDF सेव कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कब तक जारी हो सकती है रजिस्ट्रेशन की तारीख?

NTA की ओर से JEE Main 2027 की परीक्षा के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन की तारीख अब तक जारी नहीं की गई है। हालांकि, साल 2026 में JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अक्टूबर 2025 से हो गई थी। वहीं, परीक्षा का आयोजन 21 से 28 जनवरी के बीच हुआ था। ऐसे में ऐसी संभावना है कि साल 2027 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन अक्टूबर में ही शुरू हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें।

NTA ने जारी की थीं प्रस्तावित तारीखें

आपको बता दें कि NTA ने सितंबर महीने में ही JEE मेन, UGC NET और CUET PG  की प्रस्तावित परीक्षा तारीखों को जारी कर दिया था। NTA ने इस दौरान बताया था कि UGC नेट की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक, JEE मेन जनवरी सत्र की परीक्षा 22 से 24 और 28 से 30 जनवरी 2027 तक, और CUET- PG परीक्षा 1 से 5 , 8, 12 से 20 और 24 से 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के जजों ने उठाया बड़ा कदम, खुद करेंगे NTA हेडक्वार्टर का दौरा, सुधारों की निगरानी करेंगे

NTA ने जारी किया UGC-NET का रिजल्ट, 4000 से ज्यादा छात्र JRF के लिए क्वालिफाई

Latest Education News