SSC CHSL टियर 1 के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
SSC CHSL टियर 1 के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
Edited By : IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 01, 2023 08:04 pm IST,
Updated : Mar 01, 2023 08:04 pm IST
SSC CHSL टियर 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। वे अभ्यर्थी जो इस एग्जाम में बैठने वाले हैं अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Image Source : FILEएसएससी सीएचएसएल के टियर 1 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।
एसएससी यानी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने SSC CHSL टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं अपने-अपने एडमिट कार्ड एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है- ssc.nic.in. बता दें एसएससी इस भर्ती के लिए पूरे देश में एग्जाम आयोजित कराने जा रहा है। ये एग्जाम (SSC CHSL tier 1 exam) 9 मार्च से 21 मार्च के बीच होने वाला है। नीचे कुछ लिंक दिए जा रहे हैं जिससे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL 2023 Tier 1 admit card: यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
फिर होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने लॉग इन डिटेल डालें।
इसके बाद हॉल टिकट डाउनलोड करें।
फिर भविष्य में उपयोग करने के लिए प्रिंट निकाल लें।