A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kendriya Vidyalaya Admission: केवी में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा? जानें यहां पूरी डिटेल

Kendriya Vidyalaya Admission: केवी में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा? जानें यहां पूरी डिटेल

Kendriya Vidyalaya Admisssion Eligibility: जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला(2023-2024) KV यानी केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो आपको KV के एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया(उम्र सीमा) का पता होना बेहद जरूरी है।

क्या होती है केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्र सीमा(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE क्या होती है केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए उम्र सीमा(सांकेतिक फोटो)

Kendriya Vidyalaya Admisssion Age Eligibility: जो अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला(2023-2024) KV यानी केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो आपको KV के एज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया(उम्र सीमा) का पता होना बेहद जरूरी है।  अभिभावकों को अपने बच्चों का एडमिशन KV(Kendriya vidyalaya) में कराने के लिए उसके एज लिमिट क्राइटेरिया को फॉलो करना होगा। केंद्रीय विद्यालय में दाखिला(2023-2024) लेने के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को आप नीचे दिए गए प्वाइंट्स से समझ सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय(KV) में दाखिला(2023-2024) लेने के लिए ये है उम्र सीमा

  • फर्स्ट क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की आयु 5से 7 वर्ष होनी चाहिए।
  • सेकेंड क्लास यानी दूसरी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 6 से 8 वर्ष होनी चाहिए।
  • थर्ड क्लास यानी तीसरी कक्षा में एडमिशन लेने के लिए 7 से 9 साल की एज तय की गई है।
  • फोर्थ क्लास यानी चौथी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 8 से 10 वर्ष होनी चाहिए।
  • क्लास 5 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 9 से 11 वर्ष होनी चाहिए।
  • क्लास 6 में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 10 से 12 वर्ष होनी चाहिए।
  • क्लास 7 में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 11 से 13 वर्ष होनी चाहिए।
  • कक्षा 8वीं में प्रवेश लेने के लिए बच्चे की उम्र 12 से 14 वर्ष होनी चाहिए।
  • 9वीं  क्लास में एडमिशन लेने के लिए बच्चे की उम्र 13 से 15 वर्ष होनी चाहिए।

वहीं, KV में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पेरेंट्स को डॉकूमेंट्स के बारे में आगे बताई गई जानकारी का पता होना भी बेहद जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय में क्लास-2 से क्लास 12 तक एडमिशन (2023-24) दिलाने के लिए बच्चे को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पिछली क्लास में पास होना जरूरी है। साथ ही आपके पास पासिंग सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की ऑरिजनल कॉपीज होना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें- RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस पद पर निकाली भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल
Bihar में यहां निकली बंपर वैकेंसी, 1 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

 

Latest Education News