1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Bihar में यहां निकली बंपर वैकेंसी, 1 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Bihar में यहां निकली बंपर वैकेंसी, 1 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

 Published : Mar 22, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 04:39 pm IST

बिहार कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान(BAMETI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं।

BAMETI में निकली 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती(सांकेतिक फोटो) - India TV Hindi
BAMETI में निकली 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

Bihar Agriculture Management & Extension Training Institute Recruitment: बिहार में नौकरी की खोज में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान(BAMETI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

1041 पदों पर होगी 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1041 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें  असिस्टेंट टेक्निकल मेनेजर(ATM), ब्लॉक टेक्निकल मेनेजर(BTM), अकाउंटेंट और स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं।  जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी 15 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इसके लिए अप्लाई करने के लिए किसी कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।  इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र  37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस पद पर निकाली भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

क्या आप जानते हैं कि IIT इंजीनियर की कितनी होती है सैलरी? जानें यहां पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन