1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस पद पर निकाली भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस पद पर निकाली भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Published : Mar 22, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Mar 22, 2023 04:03 pm IST

RBI Bharti:रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाली है। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RBI Recruitment: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी का चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक साइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

जो कैंडिडेट्स इस भर्ती में इंटरेस्टेड हैं वे सभी भरा हुआ आवोदन पत्र और सभी जरूरी डॉकूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ 10 अप्रैल 2023 तक भेज सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 25 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती करेगा। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। आवेदक के पास फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा की न्यूनतम योग्यता भी होनी चाहिए।

सेलेक्शन प्रोसेस
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए बैंक इंटर्व्यू को आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को ओवरऑल शिक्षा योग्यता (पीजी/डिग्री/डिप्लोमा), विभिन्न बैंक की डिस्पेंसरियों से निवास की दूरी, पीएसबी/पीएसयू/सरकारी संगठन/आरबीआई आदि के साथ अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा और डॉकूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा।

यहां भेजें दस्तावेज
सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, मुंबई - 400001 पर 10 अप्रैल 2023 को 5 बजे या उससे पहले पहुंच जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि IIT इंजीनियर की कितनी होती है सैलरी? जानें यहां पूरी डिटेल
कितने पढ़े लिखे हैं 'पठान'? जानें उनकी एजुकेशन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन