A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नासिक के स्कूली बच्चों के बैग की जब वाइस प्रिंसिपल ने ली तलाशी, मिले कंडोम, ताश के पत्ते, चाकू, चेन और बहुत कुछ; देखें VIDEO

नासिक के स्कूली बच्चों के बैग की जब वाइस प्रिंसिपल ने ली तलाशी, मिले कंडोम, ताश के पत्ते, चाकू, चेन और बहुत कुछ; देखें VIDEO

स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने सरप्राइज चेकिंग के तहत जब सभी विद्यार्थियों के बैग की तलाशी ली तो स्कूल बैग से जो सामान मिला उसे देखकर वो भी हैरान रह गए।

nashik school- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB बच्चों के बैग से बरामद आपत्तिजनक चीजें

कहा जाता है कि स्कूल विद्या का मंदिर है और छात्र वहां विद्या सीखने जाते हैं, लेकिन महाराष्ट्र के एक स्कूल से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें ऐसा दिख रहा कि बच्चे यहां मारपीट, मजे और अय्याशी करने आते हैं। मामला नासिक के एक प्राइवेट स्कूल है, जहां स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने अचानक कक्षा 8 से कक्षा 10 के बच्चों की बैग की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

बैग में मिले चाकू, कंडोम व आपत्तिजनक चीजें

जब वाइस प्रिंसिपल ने स्कूल में तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें भी आइडिया नहीं था कि इन भोली-सी सूरत वाले बच्चों के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें बाहर आएंगी कि उनके चेहरे के हाव-भाव बदल जाएंगे। घटना नासिक में इगतपुरी तालुका के घोटी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की है। यहां वाइस प्रिंसिपल ने अचानक बच्चों के बैग की तलाशी ली तो बच्चों के बैग से चाकू, ताश के पत्ते, कंडोम, नशीले पदार्थ और साइकिल की चेन समेत कई मारपीट करने वाली खतरनाक चीजें मिलीं, जिसे देख हर टीचर, कर्मचारी हैरान रह गया।

क्यों की गई चेंकिंग?

बताया गया कि कुछ छात्रों ने अपने हेयर स्टाइल कुछ दिनों से बदल दिए थे, इसके बाद उन्हें कुछ सजा दी गई और फिर सभी के बैग चेक किए गए। स्कूल ने इसकी जानकारी उनके माता-पिता को दी तो शिक्षक समेत वे भी चिंतित हो गए।

इन कक्षा के बच्चों के बैग से मिली चीजें

स्कूल ने बताया कि सभी सामान 8 से 10 कक्षा तक के विद्यार्थियों के बैग से मिला है, तलाशी के दौरान कुछ छात्रों के बैग में किताबों और पेन-पेन्सिल के बजाय कंडोम के पैकेट्स, धारधार चाकू, मारपीट के दौरान इस्तमाल होने वाली चीजें, साइकिल की चेन और नशीले पदार्थ मिले हैं। जिन छात्रों के बैग से ये सामान मिला है उनके अभिभावकों से स्कूल प्रशासन ने संपर्क कर पूरे घटना की जानकारी दी है।

आगे स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को कहा गया है, अब वो भी अपने बच्चों के बैग की चेकिंग करते रहें ताकि बच्चों को गलत राह पर जाने से बचाया जा सके। वहीं, इस घटना के बाद अब स्कूल प्रशासन ने तय किया है कि, अब स्कूल में हर दो दिन में सबी विद्यार्थियों के बैग की तलाशी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:

घोषित कर दी गई मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां, जानें कितने दिनों तक बच्चे कर सकेंगे मौज
ओबीसी स्टूडेंट को नीट में 420 नंबर मिलने पर क्या सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल सकती है MBBS सीट? जानें

Latest Education News