1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. घोषित कर दी गई मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां, जानें कितने दिनों तक बच्चे कर सकेंगे मौज

घोषित कर दी गई मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां, जानें कितने दिनों तक बच्चे कर सकेंगे मौज

 Published : Apr 09, 2025 02:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2025 02:46 pm IST

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से स्कूली बच्चों को खुशखबरी दी गई है। सरकार ने गर्मी की छुट्टियों की तारीख बता दी है, ऐसे में छात्र छुट्टियों की तारीख व दिन यहां जान सकते हैं।

summer holidays- India TV Hindi
गर्मी की छुट्टियां Image Source : FREEPIK

MP Schools Summer Holidays 2025: नन्हें-मुन्ने स्कूल जाने वाले बच्चों को हर साल गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है कि कब वे अपने रिश्तेदारों के घर, या पिकनिक या फिर नानी-नाना के घर जाकर मौज-मस्ती कर सकेंगे। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। बच्चों को जानकर खुशी होगी उनके इस साल 40 से अधिक दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

मोहन यादव सरकार की घोषणा के मुताबिक, प्रदेश में इस बार सभी सरकारी स्कूलों में 1 मई से लेकर 15 जून 2025 तक गर्मी की छुट्टी रहेगी यानी कुल 46 दिन स्कूल बंद रहेंगे या फिर इसे कहें कि करीबन 1.5 माह के लिए बच्चे खूब मौज कर सकते हैं। इसके बाद 16 जून से नए सेशन के लिए सभी स्कूल खुलेंगे।

छुट्टी के दौरान टीचरों का क्या?

इस गर्मी की छुट्टी के दौरान टीचरों की भी छुट्टी रहेगी, लेकिन थोड़ा कम दिनों के लिए। सरकारी सभी टीचर्स को 1 मई से लेकर 31 मई तक छुट्टियां मिलेंगी फिर उन्हें 1 जून से ही स्कूल आना होगा और अपने पेंडिंग काम या फिर एडमिशन से रिलेडेट काम करना होगा। वहीं सरकार ने इस दौरान टीचर्स को प्रोफेशनल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का भी ऑप्शन दिया है।

जानकारी दे दें कि इन दिन प्रदेश में तेज धूप पड़नी शुरू हो गई है, मई और जून में यह तापमान 40 डिग्री सेल्सियम से भी ऊपर जाने की संभावना है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग अगर जरूरत पड़ी तो छुट्टियों को और बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा: एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डे के लिए क्या है ड्रेस कोड, पढ़ लें गाइडलाइंस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।