A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कम से कम किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

NEET UG 2026 के लिए चल रहे आवेदन, जान लें कम से कम किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

नीट यूजी 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस neet.nta.nic.in पर चल रहा है। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

अगर आप नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आवेदन करने  की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी 2026 के लिए कम से कम किस आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इससे अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं है, आइए आज इस खबर के जरिए भिज्ञ होते हैं। 

आवेदन करने की मिनिम एज कितनी होनी चाहिए?

आधिकारकि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने की मिनिमम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 के लिए कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद पहले खुद को पंजीकृत करें और फिर अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

इस बार क्या हुआ बदलाव?

इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को जरूरी सिक्योरिटी फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिन्हें आप निम्नवत देख सकते हैं। 

  • आधार eKYC: अब पहचान वेरिफिकेशन के लिए जरूरी है।
  • लाइव फोटो: सबमिशन के दौरान आपको एक लाइव फोटो लेनी होगी, जिसकी तुलना आपके आधार फोटो से की जाएगी।
  • शहर का चुनाव: अब परीक्षा केंद्र आपके दिए गए स्थाई/वर्तमान पते के आधार पर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

NTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान 

UP Budget 2026: यूपी बजट में मेडिकल एजुकेशन के लिए खुला पिटारा, इतने हजार करोड़ रुपये प्रस्तावित

Latest Education News