UP Budget 2026: आज यानी 11 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में यूपी बजट पेश किया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में यूपी बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल एजुकेशन समेत अन्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए। कुल 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट पेश किया गया है। इसमें 10 लाख नौकरी, एग्रो एक्सपोर्ट हब और रोजगार सेंटर के निर्माण का उल्लेख किया गया है। वहीं, इसमें मेडिकल एजुकेशन के लिए कुल 14,997 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
मेधावी छात्राओं को स्कूटी के लिए चार सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि एक जनपद एक व्यंजन के लिये 75 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना में टैबलेट/स्मार्ट फोन के वितरण के लिए 2,374 करोड रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
बजट में ऐलान किया गया कि कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर्स की क्षमता बढ़ाई जाएगी। पीपीपी मॉडल पर जनपदों में स्किल डेवलपमेंट और जॉब प्लेसमेंट केंद्र बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें-
NTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, भजनलाल सरकार का बड़ा ऐलान
संपादक की पसंद