आज राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का सालाना बजट आज पेश किया गया। बजट को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। इस दौरन उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। इस दौरान राजस्थान में भर्ती परीक्षा कराने की एजेंसी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया किया गया है। बजट पेश करते हुए फाइनेंस मिनिस्टर ने घोषणा की कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तर्ज पर प्रदेश में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। राज्य के होने वाली परीक्षाओं को राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (RSTA) के जरिए किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने घोषणा की कि नशा मुक्ति के लिए प्रदेश में सघन अभियान चलाया जाएगा, विश्वविद्यालय और चयनित महाविद्यालय में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिले की कॉलेज में टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम चलेंगे। बालिकाओं में आग पर रक्षा और स्वाभिमान की भावना जागृत करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों में 15000 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण दिया गया है। आगामी वर्ष 150 अतिरिक्त महाविद्यालय में इन केंद्रों की स्थापना करके लगभग 50000 स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके आलावा जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई।
21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट
बता दें कि इस बार राजस्थान बजट की कुल राशि 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये है। बता दें कि पिछले वर्ष के बजट के मुकाबले 41.39 फीसदी की भारी-भरकम बढ़ोतरी है। इस बजट में सरकार ने 'नया भर्ती कैलेंडर' जारी किया है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की भी घोषणा की है।
जयपुर पर फोकस
जयपुर को ट्रैफिक-फ्री, फ्लड-फ्री और हेल्थ-हब बनाने पर फोकस। 1000 करोड़ रुपये से शहर के ट्रैफिक सिग्नल, चौराहे, जंक्शन और मुख्य सड़कें अपग्रेड। कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) के तहत काम होगा।