1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. जारी हो गया असम बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, अमिशी सैकिया ने किया टॉप

जारी हो गया असम बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, अमिशी सैकिया ने किया टॉप

असम बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में अमिशी सैकिया ने टॉप किया।

असम बोर्ड की कक्षा...- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO असम बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी

असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज यानी 11 अप्रैल को कक्षा 10वीं या कहें HSLC रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार कक्षा 10वीं की परीक्षा दिए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ सकती है। इस बार कक्षा 10वीं का कुल पास पर्सेंटाइल 63.98 फीसदी है।

कब हुई थी परीक्षा?

असम कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में इस साल कुल 2,70,471 छात्र पास हुए हैं, वहीं कुल पास प्रतिशत 63.98% है।। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ASSEB Result ऐप पर भी SEBA HSLC रिजल्ट देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि असम कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई थी जो 3 मार्च तक चली थी। इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को परीक्षा में 30 फीसदी नंबर हासिल करना आवश्यक है।

कब मिलेगी मार्कशीट?

असम बोर्ड ने रिजल्ट नोटिस में कहा, ""उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए सर्टिफिकेट कम मार्कशीट की हार्ड कॉपी देने की तिथि समय पर अधिसूचित की जाएगी। परीक्षा में फेल उम्मीदवारों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी प्रदान नहीं की जाएगी। हालांकि, यदि कोई असफल उम्मीदवार अंक-पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करना चाहता है, तो उसे बोर्ड कार्यालय में अलग से आवेदन करना होगा।"

इस परीक्षा में अमिशी सैकिया ने किया टॉप

कक्षा 10वीं की परीक्षा में अमिशी सैकिया ने 591 नंबर (98.50%) लाकर टॉप किया है। वहीं, सप्तार्स्वा बोरदोलोई ने 590 नंबर लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, अनिरबन बोरगोहेन ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान 589 नंबर हासिल किया है।

असम एचएसएलसी परीक्षा 2025 में कुल 5,336 छात्र डिस्टिंक्शन के साथ पास हुए। 16,517 छात्रों को स्टार (75% से अधिक अंक) मिले, जबकि 1,68,312 छात्रों ने लेटर मार्क (80% और उससे अधिक अंक) हासिल किए।

ये भी पढ़ें:

​CBSE ने जारी किया नया नोटिस, जानिए छात्र क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
उड़ते हुए प्लेन का गेट खोला जा सकता है या नहीं? जानें कितना होता है यह खतरनाक
यूपी में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? जानें किस तारीख से होगी बच्चों की मौज

Latest Education News