1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? जानें किस तारीख से होगी बच्चों की मौज

यूपी में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां? जानें किस तारीख से होगी बच्चों की मौज

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Apr 10, 2025 06:34 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 06:34 pm IST

कई राज्यों में गर्मी को देखते हुए समर वेकेशन शुरू होने की तारीख जारी कर दी गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि यूपी में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?

summer holidays- India TV Hindi
Summer Vacation Image Source : FREEPIK

गर्मी का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में सरकार की ओर से सभी हो हीटवेव से बचने की सलाह दी गई है। स्कूली बच्चों को गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान वे अपने पैरेंट्स के साथ बाहर घूमने या फिर रिश्तेदारों के घर छुट्टी मनाने जाते हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में तो गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में यूपी के बच्चों और अभिभावकों के मन सवाल आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?

कब से शुरू होंगी गर्मी की छुट्टियां?

जानकारी दे दें कि उत्तर प्रदेश की शिक्षा विभाग ने 2024 के अंत में ही हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी थी, उस लिस्ट में सरकार की ओर से गर्मी की छुट्टियों का भी जिक्र किया गया था। ऐसे में लिस्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल 18 मई से बंद हो सकते हैं और 15 जून को खुलने के आसार हैं। अगर देखा जाएगा तो इस बार यूपी के स्कूल कुल 28 दिनों के लिए बंद हो सकते हैं। यानी कि इस बार सरकारी स्कूल करीबन 1 माह के लिए बंद रहेंगे। जानकारी दे दें कि अगर गर्मी बढ़ी तो यह छुट्टी आगे भी बढ़ सकती है।

इस साल लगेंगे समर कैंप

जानकारी दे दें कि इस साल से परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे, इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर 28 मार्च को एक निर्देश जारी किया था। समर कैंप 20 मई से 15 जून के बीच कुछ चुनिंदा स्कूलों में ही आयोजित किए जाएंगे। 

मध्य प्रदेश व पश्चिम बंगाल में कब से स्कूल बंद?

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया। विभाग ने बताया कि इस बार 46 दिन गर्मी की छुट्टियां चलेंगी। गर्मी की छुट्टियां सभी सरकारी स्कूलों केलिए 1 मई से शुरू होंगी, जो 15 जून 2025 तक चलेंगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां शुरू हों जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

CBSE ने जारी किया नया नोटिस, जानिए छात्र क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

उड़ते हुए प्लेन का गेट खोला जा सकता है या नहीं? जानें कितना होता है यह खतरनाक
घोषित कर दी गई मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां, जानें कितने दिनों तक बच्चे कर सकेंगे मौज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।