1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE ने जारी किया नया नोटिस, जानिए छात्र क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

CBSE ने जारी किया नया नोटिस, जानिए छात्र क्या कर सकते हैं और क्या नहीं

 Published : Apr 10, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 05:08 pm IST

CBSE के छात्र अगर अपने मार्कशीट में कोई गलती नहीं चाहते हैं तो आपको CBSE की ओर से जारी नोटिस को जरूर देखना चाहिए।

सीबीएसई- India TV Hindi
सीबीएसई Image Source : FILE PHOTO

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। लेकिन इससे पहले सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है, इस नोटिस में सभी छात्रों को अपने रजिस्ट्रेशन के दौरान किए गए डिटेल को आखिरी बार सुधारने का मौका दिया जा रहा है, जो कि मार्कशीट में दर्ज होगा। सुधार के लिए CAMC पोर्टल 9 अप्रैल को खोला गया है और यह सुविधा 17 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा।

जानकारी दे दें कि बोर्ड ने यह कदम तब उठाया है कि जब कई स्कूलों ने बोर्ड द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद छात्रों का गलत डेटा जमा किया था। ऐसे में कई मामलों में संस्थानों ने बाद में छात्र डिटेल में संशोधन की मांग करते हुए सीबीएससी से अपनी बात कही थी, जिसके बाद बोर्ड ने यह करेक्शन विंडो खोली है।

किस-किस में किया जा सकता है सुधार?

माता-पिता के नाम में वर्तनी सुधार

फोटो में सुधार
जन्मतिथि में सुधार
सिंगल चाइल्ड स्टेट्स में सुधार
जेंडर में सुधार
F_L_Code करेक्शन (पूरे विषय में सुधार)

किनमें नहीं किया जा सकता सुधार?

CBSE ने आगे कहा कि छात्र किसी भी हाल में कुछ कैटेगरी में सुधार नहीं कर सकेंगे, जैसे माता पिता के नाम में पूरा बदलाव नहीं किया जा सकता, जाति कैटेगरी में भी बदलाव नहीं किए जा सकते।

नोटिस में क्या कहा गया?

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "इसके साथ ही, 30/09/2024, 01/10/2024, 02/10/2024, 03/10/2024 और 04/10/2024 को 4 अनुस्मारक पत्र भी स्कूलों को जारी किए गए थे, जिसमें एलओसी डेटा को सही तरीके से भरने के निर्देश दिए गए थे। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, कई स्कूलों ने गलत डेटा जमा किया है और उसके बाद बोर्ड से उम्मीदवारों के विवरण में विभिन्न सुधारों के लिए अनुरोध किया है।"

देनी होंगी हर सुधार के लिए इतनी फीस

नोटिफिकेशन के मुताबिक, हर करेक्शन रिक्वेस्ट के लिए उम्मीदवारों से 1000 रुपये चार्ज किए जाएंगे। ऐसे में यह फीस सीबीएसई के संबंधित कार्यालयों में जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें:

NMC ने जारी किया MBBS सीटों की लिस्ट, जानें किस राज्य में कितनी सीटें और कितने मेडिकल कॉलेज
दिल्ली सरकार ने स्कूलों को गर्मी को देखते हुए दी हिदायत, आईएमडी जारी कर चुका है अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।