Bihar Board 12th Results 2021: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में टॉप किया
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार, 26 मार्च 2021 को कक्षा 12 वीं का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड ने राज्य भर में फैले 1,473 केंद्रों पर कक्षा 12 वीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक आयोजित की थी।

BIHAR BOARD 12TH EXAM RESULTS 2021: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने राज्य भर में फैले 1,473 केंद्रों पर कक्षा 12 वीं या इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक आयोजित की थी। बिहार बोर्ड कक्षा 12 वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया 5 से 19 मार्च, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस बार लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में टॉप किया है।
यह भी पढ़ें Bihar Board 12th Result 2021: आज 3 बजे जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक
जो उम्मीदवार बीएसईबी 12 वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करके एडमिट कार्ड में दिए गए लॉग इन करके अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नतीजे को लेकर सारी अपडेट के लिए इंडिया टीवी की इस खबर से जुड़े रहें।
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2021: अगर वेबसाइट हो जाए क्रैश तो SMS से ऐसे पता करें अपना 12वीं परीक्षा का रिजल्ट
इस साल, BSEB कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 13,50,233 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6,46,540 उम्मीदवार लड़कियां हैं, और 7,03,693 लड़के हैं। बोर्ड ने बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर कुंजी 13 मार्च 2021 को जारी की थी, और उम्मीदवारों को 16 मार्च, 2021 तक उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करके बिहार बोर्ड कक्षा 12 उत्तर कुंजी के खिलाफ, यदि कोई हो, तो आपत्तियां देने की अनुमति दी गई थी।
Live updates : Bihar Board Class 12 Result 2021 Live Update
-
March 26, 2021 3:59 PM (IST) Posted by Shreya Srivastava
ये देखें टॉपर की लिस्ट
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे में मधु भारती आर्ट्स में और सुगंध सांइस बनी टॉपर
आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 अंकों के साथ और साइंस में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया है।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल पास प्रतिशत 78.04% है. पिछले साल कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.44% हुए थे
बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट 2021 घोषित किया गया है और अब onlinebseb.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक साइट biharboardonline.bihar.gov.in जवाब नहीं दे रही है।
इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है और अब यह ऑनलाइनbbb.in पर उपलब्ध है।
इस साल कुल 13 लाख 50 हजार 233 छात्र और छात्राओं ने 12वीं परीक्षा का फॉर्म भरा था. स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने स्टूडेंटस से अपना वादा पूरा करते हुए परीक्षाओं के नतीजे होली से पहले जारी कर दिए. बोर्ड ने क्वेश्चन पेपर के साथ सभी ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस के जवाब पहले ही जारी कर दिए थे.
12वीं के नतीजे घोषित, 10 लाख 45 हजार 950 छात्र हुए पास
बीएसईबी कक्षा 12 का परिणाम 2021: टॉपर
इस साल मधु भारती ने 463 अंकों के साथ टॉप किया।
इस साल लड़कियों ने तीनों मुख्य स्टीम्स में टॉप किया।
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होते ही ठप्प हुई वेबसाइट, छात्रों के झेलनी पढ़ रही है दिक्कत
पास प्रतिशत 77.97% रहा
बिहार बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत इस साल 77.97 प्रतिशत रहा। कॉमर्स स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.48 प्रतिशत रहा जबकि साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 76.28 प्रतिशत था
नतीजे हुए जारी, फटाफट कर लें चेक
बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, छात्र ऐसे करें चेक
परीक्षा के नतीजे को लेकर बिहार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है
कुछ ही मिनटों में रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने वाला है
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इतने नंबर आने पर ही होंगे पास
इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवार को प्रत्येक विषय के सिद्धांत भाग में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रत्येक विषय के व्यावहारिक में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करना होगा।
कुछ मिनट और बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे होंगे आपके सामने
वेबसाइट में हो गया heavy traffic, नतीजे कभी भी हो सकते है जारी।
12 वीं का रिजल्ट चेक करने के तरीके
छात्र वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। होमपेज पर उपलब्ध ‘परिणाम लिंक’ पर क्लिक करें। नई विंडो में, पंजीकरण और रोल नंबर दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को उत्कृष्ट शैक्षिक नेता के रूप में सम्मानित किया गया
बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर को जागरण जोश एजुकेशन अवार्ड्स 2021 द्वारा उत्कृष्ट शैक्षिक नेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें विशेष रूप से COVID-19 महामारी के दौरान शिक्षा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
बस इंतजार होने वाला है खत्म , नजर बनाए रखें, नतीजे यहां देखें
अगर वेबसाइट हो जाए क्रैश तो SMS से ऐसे पता करें अपना 12वीं परीक्षा का रिजल्ट
(SMS) के जरिए-
एसएमएस के जरिए भी 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट (bseb 12th result 2021 ) देख सकते हैं। छात्र, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। साइंस के छात्र BSEB12S स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें। आर्ट्स के लिए BSEB12A स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें और कॉमर्स के स्टूडेंट्स BSEB12C स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करके इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। थोड़ी देर बार रिवर्ट मैसेज में रिजल्ट आ जाएगा।
आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र अपने नतीजे मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं. रिजल्ट SMS पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को BSEB12A लिखकर 56263 पर भेजना होगा.
छात्र अपने नतीजे देखने के लिए इन वेबसाइट को चेक करना चाहिए, वह है बिहार बोर्ड की ऑफिशयिल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in के साथ-साथ onlinebseb.in, sebssresult.com, bsebinteredu.in, bsebssresult.com/bseb, biharboardonline.com भी शामिल हैं.
बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. कुछ देर में शिक्षा मंत्री विजेंद्र चौधरी जारी करेंगे नतीजे. बादें कि 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं नतीजें आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कुछ ही मिनटों में आ जाएगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम
पिछले साल पास हुए थे इतने प्रतिशत विद्यार्थी
बोर्ड के अनुसार पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 12वीं की परीक्षा में 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे.
इन वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
onlinebseb.in
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
biharboard.online.in
biharboard.ac.in
परिणाम ऑनलाइन कैसे चेक करें
छात्र वेबसाइट- onlinebseb.in, biharboardonline.com के माध्यम से परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं, इसके अलावा, परिणाम indiaresults.com पर उपलब्ध हैं।
पिछले साल के इंटर का परीक्षा परिणाम
पिछले साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में कुल 12,04,834 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 6,56,301 लड़के और 5,48,533 लड़कियां थीं। इसके अलावा, कुल 4,43,284 छात्र प्रथम श्रेणी में, 4,69,439 छात्र दूसरी कक्षा में और 56,115 छात्र तीसरी कक्षा में पास हुए हैं।
वेबसाइट हुई क्रैश, नतीजे होने वाले हैं जारी, वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
कभी भी नतीजे हो जाएंगे जारी छात्र अपना रोल नंबर रखें तैयार
इस साल 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी होने का इंतजार 13 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं। वहीं, पिछले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 25 दिन के अंदर ही जारी कर दिए गए थे। बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी होने का समय और तारीख की जानाकारी देगा।
10 मिनट बाद बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे होने वाले हैं जारी
बिहार बोर्ड के 12वीं परिणाम 2021 के बाद क्या होगा?
BSEB 12 वीं का परिणाम 2021 जारी होने के बाद उत्तीर्ण छात्र कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में यूजी प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सम्मानित संस्थाएं अपना प्रवेश कार्यक्रम जारी करेंगी।
बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट मार्कशीट
ऑनलाइन बिहार बोर्ड परिणाम 2021 कक्षा 12 एक फाइनल मार्कशीट के रूप में प्रदान किया जाएगा। इस मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और अन्य विवरण होंगे। मूल प्रमाण पत्र और मार्कशीट संबंधित स्कूलों के माध्यम से प्रदान की जाएगी। तब तक, छात्र संदर्भित के लिए ऑनलाइन परिणाम का उपयोग कर सकते हैं।
Bihar Board 12 Result 2021: इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस साल, 13.5 लाख छात्र बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे
Bihar Board 12th Result 2021: इन स्टेप्स से चेक करें 12वीं परीक्षा के परिणाम
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर जाएं
- अब होम पेज मे जहां रिजल्ट लिखा हुआ है उसपर क्लिक करें।
- Class 12 Intermediate Results." जहां लिखा हुआ है उस लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी स्ट्रीम चुने और अपना रोल नंबर डालें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें, आपका 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर आजाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इन वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे
जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in. रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे साथ ही छात्र bsebbihar.com पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे
एसएमएस (SMS) के जरिए-
एसएमएस के जरिए भी 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट (bseb 12th result 2021 ) देख सकते हैं। छात्र, अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं। साइंस के छात्र BSEB12S स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें। आर्ट्स के लिए BSEB12A स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करें और कॉमर्स के स्टूडेंट्स BSEB12C स्पेस अपना रोल नंबर टाइप करके इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें। थोड़ी देर बार रिवर्ट मैसेज में रिजल्ट आ जाएगा।