1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar Board 12th Result 2021: आज 3 बजे जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक

Bihar Board 12th Result 2021: आज 3 बजे जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 12:53 pm IST

बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, आज यानि 26 मार्च को नतीजे 3 बजे दोपहर को जारी कर दिए जाएंगे। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाकर रखें।

Bihar Board 12th Result 2021 To be out today at 3 pm- India TV Hindi
Bihar Board 12th Result 2021 To be out today at 3 pm Image Source : FILE

BIHAR BOARD 12TH EXAM RESULTS 2021: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, आज यानि 26 मार्च को नतीजे 3 बजे दोपहर को जारी कर दिए जाएंगे। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाकर रखें। BSEB देश का पहला बोर्ड बन जाएगा जो परीक्षा आयोजित करेगा और रिकॉर्ड समय में परिणाम देगा। बिहार बोर्ड 12वीं  परीक्षा के नतीजे आज शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जारी करेंगे।

Bihar Board 12 Result 2021:  इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा 

इस साल, 13.5 लाख छात्र बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। नतीजे जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. 

इन वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के नतीजे
जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in. रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकेंगे साथ ही छात्र bsebbihar.com  पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे

Bihar Board 12th Result 2021: इन स्टेप्स से चेक करें 12वीं परीक्षा के परिणाम

  1.  सबसे पहले  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in. पर जाएं
  2. अब होम पेज मे जहां रिजल्ट लिखा हुआ है उसपर क्लिक करें।
  3. Class 12 Intermediate Results." जहां लिखा हुआ है उस लिंक पर क्लिक करें।
  4.  अपनी स्ट्रीम चुने और अपना रोल नंबर डालें।
  5. अब सबमिट पर क्लिक करें, आपका 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर आजाएगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन