A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 14 मई से इस राज्य में 5 जिलों के स्कूल खुलेंगे, 8 तारीख से लगातार बंद थे

14 मई से इस राज्य में 5 जिलों के स्कूल खुलेंगे, 8 तारीख से लगातार बंद थे

भारत और पाकिस्तान के हालात में सुधार आ रहा है, इसी बीच अब सीमा पर लगे राज्यों में भी हालात सामान्य हो रहे हैं।

School- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY प्रतिकात्मक फोटो

भारत-पाकिस्तान के तनाव के ढीलापन दिख रहा है। इसी को लेकर अब पंजाब के सीमावर्ती जिले अब सामान्य हालात की ओर बढ़ रहे हैं और इन जिलों में सभी स्कूल भी खुल रहे हैं। पंजाब के 5 जिले जो पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के प्रभावित थे और वहां के स्कूलों को बंद कर दिया गया, उन सभी जगहों पर कल यानी 14 मई स्कूल फिर से खुल रहे हैं।

14 मई से खुल रहे स्कूल

शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के मुताबिक, प्रभावित सभी सीमावर्ती जिलों में 14 मई को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल  समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे। अधिकारियों ने आगे बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के 5 जिलों में बुधवार को स्कूल खुलेंगे। जानकारी दे दें कि पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबा बॉर्डर एरिया है, जो अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों तक फैला हुआ है।

8 मई से बंद चल रहे थे स्कूल

बता दें कि आज यानी 13 मई को गुरदासपुर में सभी स्कूल पुन: खुल गए, जबकि अन्य 5 सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थान 14 मई को खुलेंगे। जानकारी दे दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने 8 मई को सभी शैक्षणिक संस्थानों को 3 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद जैसे हालात में कुछ सुधार हुए तो सोमवार को अधिकांश जिलों में स्कूल खुल गए, जबकि 6 सीमावर्ती जिलों और संगरूर में स्कूल बंद ही रहे। 

बता दें कि पठानकोट, तरनतारन और अमृतसर में जिला अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि सभी स्कूल बुधवार को फिर से खुलेंगे। इसे लेकर अमृतसर जिला प्रशासन ने भी बताया, "बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक स्कूल खुलेंगे।" इसके अलावा, अमृतसर और पठानकोट में जिला प्रशासन ने भी लोगों से स्वैच्छिक ब्लैकआउट का पालन करने की अपील की।

(इनपुट- पीटीआई)

ये भी पढ़ें:

​सीबीएसई की कक्षा 12वीं में छाई तेजस्वी, हासिल किए 99.4 फीसदी नंबर
CBSE बोर्ड रिजल्ट में फतेहपुर जिले का कमाल, हाईस्कूल में एंजल तो इंटर में युवराज ने बढ़ाया मान

Latest Education News