1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. सीबीएसई की कक्षा 12वीं में छाई तेजस्वी, हासिल किए 99.4 फीसदी नंबर

सीबीएसई की कक्षा 12वीं में छाई तेजस्वी, हासिल किए 99.4 फीसदी नंबर

 Published : May 13, 2025 09:59 pm IST,  Updated : May 13, 2025 10:19 pm IST

आज सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया। इस रिजल्ट में कक्षा 12वीं की तेजस्वी को 99.4 फीसदी नंबर हासिल हुए हैं।

CBSE Board Exam Result 2025- India TV Hindi
तेजस्वी सिंह Image Source : INDIA TV

सीबीएसई बोर्ड की आज कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं में 93 फीसदी से अधिक विद्यार्थी पास हुए, तो वहीं कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। इसी रिजल्ट में जौनपुर की तेजस्वी सिंह ने भी जिले और प्रदेश में अपना नाम रौशन किया है।

12वीं में मिले 497 नंबर

जौनपुर जिले के उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तेजस्वी सिंह ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है, उन्हें 500 में 497 अंक मिले हैं। तेजस्वी रामपुर थाना क्षेत्र के सराय डीह गांव की रहने वाली है। उनके पिता अमित प्रताप सिंह जिले में ही वकील हैं। तेजस्वी घर की बड़ी बेटी हैं उनके इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले मान बढ़ गया है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। तेजस्वी की मां सुनीता सिंह बिहार में शिक्षिका हैं।

तेजस्वी ने बताया सपना

अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मां सुनीता सिंह ने कहा, "तेजस्वी ने दिन-रात मेहनत की और हमें हमेशा उस पर गर्व रहा है। उसका सपना आईएएस बनना है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।" वहीं, मीडिया  से बातचीत में तेजस्वी सिंह ने कहा, "मैंने पूरे साल कठिन परिश्रम किया और इस परिणाम से मेरा लक्ष्य आईएएस बनना है और मैं इसके लिए और भी अधिक मेहनत करूंगी।" 

स्कूल की प्रिंसिपल ने भी तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, "तेजस्वी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। उसने हर विषय में गहरी समझ और मेहनत दिखाई। आज उसने स्कूल और जिले दोनों का नाम ऊंचा किया है। हम सभी शिक्षक और छात्र गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"

(इनपुट- सुधाकर शुक्ला)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन