1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CBSE बोर्ड रिजल्ट में फतेहपुर जिले का कमाल, हाईस्कूल में एंजल तो इंटर में युवराज ने बढ़ाया मान

CBSE बोर्ड रिजल्ट में फतेहपुर जिले का कमाल, हाईस्कूल में एंजल तो इंटर में युवराज ने बढ़ाया मान

 Published : May 13, 2025 10:38 pm IST,  Updated : May 13, 2025 10:38 pm IST

आज सीबीएसई बोर्ड ने दोनों यानी कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में फतेहपुर की एंजल ने हाईस्कूल तो इंटर में युवराज ने जिलाटॉप किया है।

Fatehpur- India TV Hindi
हाईस्कूल की एंजल मौर्या और अपरा श्रीवास्तव Image Source : INDIA TV

आज CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं पास हुए और कक्षा 12वीं में कुल 88.39 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए। दोनों ही कक्षाओं के रिजल्ट में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मारी है। इसी रिजल्ट में फतेहपुर के बच्चों ने कमाल किया है।

फतेहपुर के बने टॉपर

फतेहपुर जिले में CBSE बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा में बेटियों ने बाजी मारकर जिले के नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में एंजेल मौर्या ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरा स्थान अफरा श्रीवास्तव ने हासिल किया है। हाईस्कूल रिजल्ट में एंजल मौर्या ने 98.4 फीसदी नंबर हासिल किया है तो अफरा 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इधर इंटरमीडिएट कक्षा में युवराज ने 96.8 फीसदी अंक लाकर जिले में टॉप किया है। वहीं, जिले के यश वर्धन गुप्ता ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

क्या है सपना

हाईस्कूल टॉप करने वाली एंजल मौर्या का सपना इंजीनियर बनने का है। जबकि अफरा श्रीवास्तव प्रोफेसर बनकर पिता का सपना पूरा करना चाहती है। इसके अलावा, इंटरमीडिएट के जिलाटॉपर युवराज इंजीनियर बनना चाहते है और दूसरा स्थान हासिल करने वाले यश वर्धन साइंटिस्ट बन देश सेवा करना चाहते है।

फतेहपुर जिले की सेंट जेवियर स्कूल की छात्रा एंजेल मौर्य ने अपना सपना बताते हुए कहा कि वह इंजीनियर बनकर वह देश की सेवा करना चाहती है और इस सफलता का सिर्फ अपने माता-पिता टीचर से सहित अपनी बड़ी बहन को देना चाहती है क्योंकि मेरी बड़ी बहन एक क्लास आगे है और पढ़ाई में जब उन्हें समस्या होती तो वह मेरी हमेशा मदद करती थीं 2.5 वर्ष पहले मेरे पिता की मौत हो गयी थी तब से मेरे चाचा और मम्मी ही मेरी देखभाल करते हैं।

(इनपुट- उमेश चंद्रा)

ये भी पढ़ें:

सीबीएसई की कक्षा 12वीं में छाई तेजस्वी, हासिल किए 99.4 फीसदी नंबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन