1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में जून की इस तारीख से शुरू होंगे समर वेकेशन, राज्य सरकार ने कर दिया ऐलान

इस राज्य में जून की इस तारीख से शुरू होंगे समर वेकेशन, राज्य सरकार ने कर दिया ऐलान

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में इन दिनों भयंकर गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है।

Summer holiday,Punjab- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO गर्मी की छुट्टियां

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी का आलम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें को कल यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। इसी बीच कई राज्यों में भयंकर आंधी के साथ ही बारिश का भी दौर देखने को मिला। दिल्ली एनसीआर से लेकर कई राज्यों में आज भी भीषण गर्मी की मार देखने को मिली। इसी दौरान पंजाब ने गर्मी के रौद्र रूप को देखते हुए स्कूली बच्चों को राहत देने का एक फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया है।

कब से शुरू हो रहे 'समर वेकेशन?

पंजाब से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में भीषण गर्मी के मार को देखते हुए यह ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल 2 जून से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे। हरजोर सिंह ने यह जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी।

पिछले साल पहले किया था ऐलान

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल, राज्य सरकार ने भीषण गर्मी के कारण समर वेकेशन का ऐलान पहले ही कर दिया था, जो 21 मई से 30 जून तक चले थे। पर इस साल सरकार ने जून में समर वेकेशन की घोषणा की है।

जानकारी दे दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति के मद्देनजर बॉर्डर से सटे पंजाब के 5 जिलों के स्कूलों को 6 दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया था फिर हालात सामान्य होने पर स्कूल खोल दिए गए थे।

इन राज्यों में भी हुए थे बदलाव

इसी तरह जम्मू कश्मीर में भी सभी स्कूलों के समय में बदलाव 26 मई से किया गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुरोध के बाद समर वेकेशन शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें:

NEET UG रिजल्ट जारी करने को लेकर MP हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लगाई थी अंतरिम रोक
NTPC में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, सेलेक्ट होने पर 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

Latest Education News