A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET की तारीखें जारी, जानें कब कौन सा एग्जाम

यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET की तारीखें जारी, जानें कब कौन सा एग्जाम

यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET की तिथियां जारी कर दी गई हैं। कौन सी परीक्षा कब है, आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET एग्जाम की तारीखें को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तारीखें को चेक कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से या बताए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परीक्षा शेड्यूल खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स परीक्षा शेड्यूल को चेक करें और चाहें तो एक प्रिंट आउट ले लें। 

परीक्षा शेड्यूल के लिए सीधा लिंक

परीक्षा शेड्यूल 

यूपी टीजीटी, पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती परीक्षा और TET की परीक्षा( प्रस्तावित परीक्षा तारीखें) कब होगी, इसे आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से जान सकते हैं। 

परीक्षा का नाम प्रस्तावित परीक्षा तारीखें
सहायक आचार्य 18 अप्रैल 2026 और 19 अप्रैल 2026
प्रवक्ता (पीजीटी) 9 मई 2026, 10 मई 2026
सहायक अध्यापक (टीजीटी) 3 जून 2026 और 4 जून 2026
यूपी TET 2 जुलाई 2026, 3 जुलाई 2026, 4 जुलाई 2026

जारी किए गए नोटिस में कहा गया है, "सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या 51) के बीएड विषय के आवेदन व परीक्षा की सूचना पृथक से आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।" आगे कहा गया, "यूपी (टेट) शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 उक्त कार्यक्रमानुसार कराई जाएगी इसका विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन-पत्र आमंत्रित करने की सूचना अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।" नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह लगातार बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

 

RBI के एक ऑफिस अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है? 500 से ज्यादा निकली है वैकेंसी
कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई

 

Latest Education News