1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई

कितने पढ़े-लिखे हैं BJP प्रेसिडेंट नितिन नबीन? जान लें कहां से की है पढ़ाई

 Published : Jan 20, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 02:12 pm IST

नितिन नबीन, भारतीय जनता पार्टी के 12वें नए नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि उन्होंने कितनी पढ़ाई लिखाई की है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन- India TV Hindi
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन Image Source : PTI (FILE)

नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है और इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। वह, बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी आयु 45 वर्ष है। वह बिहार विधान सभा के पांच बार सदस्य रह चुके हैं और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री भी रह हैं। ऐसे में आप सभी के मन में उनकी एजुकेशन को लेकर भी सवाल उमड़ रहे होंगे कि वे कितने पढ़े लिखे हैं? तो आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कितने पढ़े लिखे हैं। 

नितिन नबीन एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

भारतीय जनती पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से हुई। यहां से उन्होंने वर्ष 1996 में CBSE क्लास X की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के CSKM पब्लिक स्कूल से सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई की और 1998 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पूरी की।

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को झारखंड के रांची में हुआ था। उनके पिता भी बीजेपी के सीनियर नेता और पटना पश्चिम से बिहार विधानसभा के चार बार सदस्य रहे थे। 

चुनावी राजनीति में कब उतरे?

बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन बेहद कम आयु में ही राजनीति में कदम रख दिया था। वह साल 2006 में पिता के निधन के बाद चुनावी राजनीति में उतरे। उन्होंने 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पहली बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार अपनी विजय पताका फहराई है।

पांच बार लगातार बने विधायक

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार वह पांच बार (2010, 2015, 2020 और 2025) विधायक बने। बता दें उन्होंने बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर सड़क निर्माण, शहरी विकास और आवास और कानून जैसे अहम विभागों की रिस्पांसिबिलिटी भी संभाली है।

ये भी पढ़ें-  

RBI के एक ऑफिस अटेंडेंट को कितनी सैलरी मिलती है? 500 से ज्यादा निकली है वैकेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।