A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Ballabhgarh Vidhan Sabha chunav Results: बीजेपी के मूलचंद शर्मा जीते, कांग्रेस के आनंद कौशिक हारे

Ballabhgarh Vidhan Sabha chunav Results: बीजेपी के मूलचंद शर्मा जीते, कांग्रेस के आनंद कौशिक हारे

हरियाणा के बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक मूलचंद शर्मा जीत गए हैं।

Ballabhgarh assembly election results - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Ballabhgarh assembly election results 

Ballabhgarh Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा के बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक मूलचंद शर्मा जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस के आनंद कौशिक 41713 वोटों से हार गए हैं।

यहां जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से सुरेश वर्मा और आईएनएलडी से रोहताश जाखड़ ने किस्मत आजमाई थी। 2014 के विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने 53,098 वोटों से चुनाव जीता था। मूलचंद शर्मा को कुल 69,074 वोट मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 15,976 वोट मिले थे। वहीं करीब 14 हजार वोटों के साथ आईएनएलडी के ललित कुमार बंसल तीसरे स्थान पर रहे थे।