A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019
  4. Faridabad Vidhan Sabha chunav Results: बीजेपी के नरेंद्र गुप्ता जीते, कांग्रेस के लखन कुमार हारे

Faridabad Vidhan Sabha chunav Results: बीजेपी के नरेंद्र गुप्ता जीते, कांग्रेस के लखन कुमार हारे

हरियाणा की फरीदाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी के नरेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की है। गुप्ता ने कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 21713 वोटों से हराया है।

Faridabad assembly election results - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Faridabad assembly election results 

Faridabad Vidhan Sabha chunav Results: हरियाणा की फरीदाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी के नरेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की है। गुप्ता ने कांग्रेस के लखन कुमार सिंगला को 21713 वोटों से हराया है। यहां जेजेपी ने कुलदीप तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा था जबकि आईएनएलडी ने सोमेश चंदेला पर दांव लगाया था।

बता दें कि वर्ष 2014 में फरीबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विपुल गोयल ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। विपुल गोयल को कुल 72,679 वोट प्राप्त हुए थे। गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के आनंद कौशिक को 44,781 वोटों से हराया था। आनंद कौशिक को कुल 27,898 वोट मिले थे। आईएनएलडी के प्रवेश मेहता 12 हजार से ज्यादा वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर 2019 को हुआ था।