A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Lok Sabha Election Results: अमित शाह ने ट्वीट कर पीएम मोदी को दी बधाई, कही यह बात

Lok Sabha Election Results: अमित शाह ने ट्वीट कर पीएम मोदी को दी बधाई, कही यह बात

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रुझानों में बीजेपी की भारी जीत पर ट्वीट कर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को पूरे भारत की जीत बताया है।

Amit Shah and Narendra Modi File Photo- India TV Hindi
Image Source : PTI Amit Shah and Narendra Modi File Photo

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रुझानों में बीजेपी की भारी जीत पर ट्वीट कर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को पूरे भारत की जीत बताया है। उन्होंने लिखा कि ये देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पाँच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया और हर बूथ पर भाजपा को मजबूत किया। भाजपा के करोड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। उन्होंने देशवासियों को भी कोटि-कोटि नमन किया है और बहुत-बहुत बधाई दी है।