A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अमित शाह ने शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह को दी नई जिम्मेदारी, तीनों बने BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

अमित शाह ने शिवराज, वसुंधरा और रमन सिंह को दी नई जिम्मेदारी, तीनों बने BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को गुरुवार को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

<p>Former Chief Ministers Madhya Pradesh's Shivraj Singh...- India TV Hindi
Former Chief Ministers Madhya Pradesh's Shivraj Singh Chouhan, Chhattisgarh's Raman Singh and Rajasthan's Vasundhara Raje appointed as BJP Vice Presidents ahead of Lok Sabha elections

नई दिल्ली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को गुरुवार को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही भाजपा राज्यों के अपने तीन प्रभावशाली नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में ले आई।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवा दी। चौहान और सिंह तीन कार्यकाल तक क्रमश: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं।