A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. पश्चिम बंगाल: चुनाव के दौरान हिंसा जारी, बीजेपी नेता अरविंद मेनन से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

पश्चिम बंगाल: चुनाव के दौरान हिंसा जारी, बीजेपी नेता अरविंद मेनन से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के बारासात में टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी रुकने की खबर आई है।

<p>TMC BJP</p>- India TV Hindi
TMC BJP

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्‍य के बारासात में टीएमसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी रुकने की खबर आई है। यहां पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी नेता अरविंद मेनन के साथ टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अरविंद मेनन के एक होटल में पैसों के साथ होने की खबर तेजी से फैली। इस बीच टीएमसी कार्य‍कर्ताओं ने होटल को घेर लिया और होटल में घुसने की कोशिश की। इस बीच पुलिस जबरदस्ती होटल में घुसी और बीजेपी नेता अरविंद मेनन के साथ कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

बारासात से टीएमसी उम्मीदवार काकोली घोष ने पुलिस से एक होटल में पैसों के साथ बीजेपी नेताओं के होने की शिकायत की थी। इस बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आज अरविंद मेमन की कार पर भी हमला कर कर उसे तोड़ दिया। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने होटल में भी तोड़फोड़ की है।