A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं, अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं, अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा किसान-किसान करते रहते हैं, क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं

BJP President targates Rahul Gandhi - India TV Hindi
BJP President targates Rahul Gandhi 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा में चुनाव प्रचार और भी तीखा होता जा रहा है, शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा किसान-किसान करते रहते हैं, क्या राहुल बाबा ने कभी 2 बैल भी जोते हैं। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किसानों के लिए अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अब यूरिया के लिए किसानों को लाठी नहीं खानी पड़ती।

अमित शाह से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल गांधी 28 नवंबर के बाद कहां रहेंगे, वे देश मे कम रहते हैं और विदेश में ज्यादा, ये तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाएंगे, काम तो मामा ही आएगा। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान को मामा कहकर भी बुलाया जाता है।

मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 26 नवंबर को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा, ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार के समय का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं।