1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी के इंद्र स‍िंह गांधी ने बल्ह विधानसभा सीट से हासिल की जीत, कांग्रेस प्रतिद्वंदी प्रकाश चौधरी को हराया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: बीजेपी के इंद्र स‍िंह गांधी ने बल्ह विधानसभा सीट से हासिल की जीत, कांग्रेस प्रतिद्वंदी प्रकाश चौधरी को हराया

Balh (SC) Vidhan Sabha: हिमाचल प्रदेश बल्ह सीट से बीजेपी के इंद्र स‍िंह गांधी ने 1307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश चौधरी को हराया।

बल्ह (एससी) सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी जीती थी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बल्ह (एससी) सीट पर पिछले चुनाव में बीजेपी जीती थी

Balh (SC) Vidhan Sabha Seat: हिमाचल प्रदेश बल्ह विधानसभा सीट से बीजेपी के इंद्र स‍िंह गांधी ने 1307 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर ली है। इंद्र स‍िंह गांधी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश चौधरी को हरा कर यह जीत अपने नाम दर्ज की है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रेम कुमार तीसरे नंबर पर रहे।

बल्ह सीट पर कुल वोटर्स की बात करें, तो उनकी कुल संख्या 71,259 है। वहीं 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बल्ह सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली थी। तब इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर प्रकाश चौधरी को जीत मिली थी। वहीं साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भी वही सीट से जीतकर विधायक बने थे। मंडी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर मंडी स्थित है। यहां धान, गेहूं और मक्का की फसल की खेती होती है। बल्ह शब्द का मतलब हिमालय के बीच आने वाली घाटी होता है। 

कैसा रहा है बल्ह सीट का इतिहास?

बल्ह सीट पर अतीत में हुए चुनाव में साल 1967 में कांग्रेस के पीरू राम को जीत मिली थी। फिर तुलसी राम को 1972 में सीपीआई के टिकट पर जीत मिली। इसके बाद 1977 में वह जनता पार्टी के टिकट पर जीते थे। हालांकि वह बाद में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने 1982 और 1985 का चुनाव जीता। इसके बाद 1990 में बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे दामोदर दास ने जीत दर्ज की। साल 1993 के विधानसभा चुनाव में नेक राम चुनाव जीते। फिर 1998 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर प्रकाश चौधरी को जीत मिली।

इस बार किसने किसे टिकट दिया?

इस साल यानी साल 2022 में होने वाले चुनावों में बीजेपी ने बल्ह सीट से इंद्र सिंह गांधी को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस के टिकट पर प्रकाश चौधरी चुनाव लड़ेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए तारा चंद भाटिया को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को 2024 का क्वार्टर फाइनल भी कहा जा रहा है।