A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जानें मनोज सोरठिया और गोपाल इटालिया कहां से लड़ेंगे चुनाव?

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, जानें मनोज सोरठिया और गोपाल इटालिया कहां से लड़ेंगे चुनाव?

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मंच सज गया है। भारतीय जनता पार्टी जहां अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए जी जान लगा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी करीब दो दशकों के बाद सत्ता में वापसी करना चाह रही है। इसके साथ ही दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी भी यहां अपनी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली और पंजाब के बाद 'आम आदमी पार्टी' (AAP) अब गुजरात का चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा चुकी है। इसी सिलसिले में आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया के चुनाव क्षेत्रों का ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''राजनीति में युवाओं की भागीदारी ज़रूरी है। गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकप्रिय युवा श्री गोपाल इटालिया को सूरत की कतारगाम विधानसभा से और प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सोरठिया को करंज विधानसभा से गुजरात की जनता चुनाव लड़ाएगी, दोनों युवाओं को मैं शुभकामनाएं देता हूं।'' पहले भी पार्टी कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

जनता को लुभाने में जुटे सभी दल

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए मंच सज गया है। भारतीय जनता पार्टी जहां अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए जी जान लगा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी करीब दो दशकों के बाद सत्ता में वापसी करना चाह रही है। इसके साथ ही दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी भी यहां अपनी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रही है। यही वजह है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस साल कई बार गुजरात दौरे पर पहुंचे और यहां की जनता को बहुत सारी चीजें चुनाव जीतने के बाद फ्री में देने का वादा किया। 

आठ दिसंबर को जनता सुना देगी अपना फैसला

विधानसभा चुनाव के लिए गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। चुनाव काफी करीब है, इसलिए राजनीतिक दलों का आना-जाना भी राज्य में खूब हो रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और 'आप' के नेता जमकर अपना प्रचार करने में जुटे हैं। सभी दल एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं और जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं, अब 8 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि गुजरात की जनता ने किसको अपना नेता स्वीकार किया है।