1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: जुब्बल कोटखाई में बीजेपी के साथ हुई कड़ी टक्कर में कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने मारी बाजी, चेतन बरागटा को हराया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: जुब्बल कोटखाई में बीजेपी के साथ हुई कड़ी टक्कर में कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने मारी बाजी, चेतन बरागटा को हराया

ह‍िमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट चुनाव 2022 की काउंट‍िंग समाप्त हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने बड़ी जीत हासिल की है।

हिमाचल प्रदेश चुनाव: जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हिमाचल प्रदेश चुनाव: जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: ह‍िमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट चुनाव 2022 की काउंट‍िंग खत्म हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रोहित ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा था। रोहित ठाकुर ने बीजेपी के नेता चेतन बरागटा को हारते हुए बड़ी जीत हासिल । उन्हें बीजेपी के चेतन बरागटा से कड़ी टक्कर मिली। रोहित ठाकुर को 30,362 वोट्स मिले, वहीं चेतन को भी 25 हजार से ज्यादा वोट मिले।


पिछले चुनाव का ये है हिसाब-किताब

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट नरेंद्र बरागटा को कुल मिलाकर 27446 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस कैंडिडेट रोहित ठाकुर पर 26404 लोगों ने भरोसा जताया था। इस तरह बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस कैंडिडेट को मात दी थी। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार लोकिंदर झौटा रहे थे, जिन्हें कुल 370 वोट मिले थे। इसके अलावा NOTA का बटन 289 लोगों ने दबाया था।