A
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते, सीएम पद के हैं प्रबल दावेदार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते, सीएम पद के हैं प्रबल दावेदार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कनकपुरा सीट के नतीजे आ गए हैं। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार जीत गए हैं।

DK Shivakumar- India TV Hindi
Image Source : FILE डीके शिवकुमार

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कनकपुरा सीट के नतीजे आ गए हैं। इस सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार जीत गए हैं। वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाते रहे हैं। बता दें कि कनकपुरा सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का प्रभाव रहा है। डीके शिवकुमार कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं में से एक माने जाते हैं। बीजेपी ने उनके मुकाबले में आर अशोक कनकपुरा को उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कनकपुरा कर्नाटक की पहली सीट है, जिस पर सबसे जल्दी नतीजे सामने आए हैं। 

क्या हैं शुरुआती रुझान?

कर्नाटक की 224 सीटों के लिए हुए चुनाव की वोट काउंटिंग जारी है। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 224 सीटों में से वह 118 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 73 सीटों पर आगे है। जेडीएस 25 सीटों पर है और अन्य के पास 8 सीट हैं। 

क्यों चर्चा में हैं डीके शिवकुमार?

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि डीके ने पुराने मैसूर क्षेत्र में वोक्कालिगा वोटों को कांग्रेस में शिफ्ट करने में अहम भूमिका निभाई है, इसलिए उन्हें सीएम बनाया जाना चाहिए। सियासत के ऊंचे गलियारों में भी डीके शिवकुमार का नाम खूब सुना जाने लगा है। ऐसे में शिवकुमार को कांग्रेस की तरफ से सीएम पद का प्रबल दावेदार माना जाता रहा है। 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक की सभी 224 सीटों के  शुरुआती रुझान सामने आए, जानें कौन सी पार्टी चल रही आगे 

बिहार: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमले का खतरा, अलर्ट जारी