1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: करसोग में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम, दीप राज ने दस हजार से भी ज्यादा वोटों से बीजेपी को दिलाई जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: करसोग में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम, दीप राज ने दस हजार से भी ज्यादा वोटों से बीजेपी को दिलाई जीत

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: करसोग विधानसभा सीट चुनाव पर बीजेपी के दीप राज ने कांग्रेस के महेश राज को बड़े अंतर से हराया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: ह‍िमाचल प्रदेश की करसोग विधानसभा सीट चुनाव 2022 वोटों की ग‍िनती खत्म हो गई है। यहां नए चेहरे दीपराज को टिकट देना बीजेपी के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। दीपराज कांग्रेस के नेता महेश राज को 10 हजार से भी ज्यादा वोटों की कड़ी टक्कर दी और उन्हें हराकर यह जीत अपने नाम दर्ज की है।

2017 विधानसभा चुनावों में यह रहा था परिणाम 

वहीं अगर बात करें 2017 के विधानसभा चुनावों की तो करसोग विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी के उम्मीदवार हीरा लाल ने कुल वोटों में से 22102 वोट पाते हुए कांग्रेस के प्रत्याशी पारस राम को पटखनी दी थी, जिन्हें इन चुनावों में 17272 मत प्राप्त हुए थे। वहीं इसी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे मस्तराम ने भी अच्छी टक्कर देते हुए 5675 लोगों के वोट हासिल किये थे।