1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महुवा सीट पर बीजेपी आगे, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: महुवा सीट पर बीजेपी आगे, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

Mahuva Assembly Seat: गुजरात की महुवा विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा जीत दर्ज कर रही है। इस बार कांग्रेस के साथ उसकी कांटे की टक्कर है।

महुवा सीट पर लगातार जीत रही भाजपा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV महुवा सीट पर लगातार जीत रही भाजपा

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की वोटों की गिनती सुबह से जारी है। अबतक को वोटों की गिनती में कई सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं कुछ जगहों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। इस स्थिति में शाम तक यह बात साफ हो जाएगी कि इस बार गुजरात में किसकी सरकार बनेगी। तो गुजरात चुनाव के नतीजों के लिए हमारे साथ बने रहिए।

महुवा विधानसभा सीट 

गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग हुई थी। राज्य के महुवा विधानसभा सीट की बात करें तो यह भाजपा का गढ़ माना जाता है। पार्टी इस सीट पर 1998 से लगातार चुनाव में जीत दर्ज कर रही है। साल 2017 में हुए पिछले चुनाव में महुवा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मकवाणा राघवभाई चोडांभाई ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 5009 वोटों के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. कनुभाई वी. कलसरीया को हराया था। ये सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। भाजपा इस बार भी सीट पर कोई मौका खोना नहीं चाहती है। भाजपा ने इस बार शिवाभाई जोरामभाई गोहिल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने कानू कलासरिया और आम आदमी पार्टी के अशोक जोलिया को टिकट दिया है। 

2017 में भाजपा ने जीत दर्ज की

पिछले चुनावों की बात करें, तो तब भाजपा के मकवाणा राघवभाई चोडांभाई को 44410 वोट मिले थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. कनुभाई वी कलसरिया को 39401 वोट मिले थे। वह दूसरे स्थान पर थे। इन दोनों के बीच जीत का अंतर 5009 था। भाजपा ने महुवा सीट पर 2012, 2007, 2002 और 1998 में हुए सभी चुनावों में जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने यहां केवल 1995 में ही चुनाव जीता था। तब कांग्रेस के उम्मीदवार छाबिल्लस मेहता ने भाजपा के हानिया भाई सदुलभाई नकुम को 3,009 वोटों के अंतर से हराया था। इसके अलावा इस सीट पर 1990 में जनता दल और 1985 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

कितनी है मतदाताओं की संख्या?

मतदाताओं की संख्या पर आएं, तो महुवा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्‍या 243301 है। जिसमें 124361 पुरूष और 118937 महलिाएं हैं। वहीं अन्‍य मतदाताओं की संख्‍या 3 है। वहीं गुजरात में मतदाताओं की संख्या 4,90,89,765 है। इनमें 2,53,36,610 पुरुष, 2,37,51,738 मह‍िलाएं और 1417 ट्रांसजेंडर हैं। इस बार सर्विस वोटरों की संख्या 27943 है। वहीं कुल मतदाता 4,91,17,308 हैं।