1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पादरा विधानसभा सीट भाजपा की जीत, कांटे के मुकाबले में चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला ने मारी बाजी

पादरा विधानसभा सीट भाजपा की जीत, कांटे के मुकाबले में चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला ने मारी बाजी

पादरा विधानसभा सीट से भाजपा के चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला ने बाजी मारी है।

 बडोदरा की पादरा विधानसभा सीट पर किसको मिलेगी जीत? - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बडोदरा की पादरा विधानसभा सीट पर किसको मिलेगी जीत?

 

Gujarat Election Result 2022: पादरा विधानसभा सीट रिजल्ट भी जारी हो चुका है। इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला ने इस सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने कुल 6178 वोट से बाजी मारी। 

पीछे रह गए कांग्रेस और आप के उम्मीदवार

वहीं इस सीट से आप और कांग्रेस के उम्मीदवार पीछे रह गए हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जशपालसिंह महेंद्रसिंह पढियार रहे। जशपालसिंह महेंद्रसिंह पढियार को कुल 60048 वोट प्राप्त हुए। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार दिनेशभाई बालुभाई पटेल 51109 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से जीत हासिल करने वाले चैतन्यसिंह प्रतापसिंह झाला को कुल 66226  मिले। 

साल 2017 में कांग्रेस को मिली थी जीत

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के जसपालसिंह महेंद्रसिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के दिनेशभाई पटेल को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट को दोबारा हासिल करने के लिए भाजपा पूरी ताकत से जुट गई है। वहीं कांग्रेस भी दोबारा यहां से जीत दर्ज करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। अब देखना होगा जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है।

यहां क्षत्रिय वोटर अहम भूमिका में 

इस क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 2 लाख 37 हजार 788 है। इनमें से एक लाख 22 हजार 94 पुरुष और एक लाख 15 हजार 692 महिला वोटर हैं। इसके अलावा 02 अन्य वोटर हैं। इस सीट पर क्षत्रिय वोटर अहम भूमिका निभाते हैं। यहां 65 प्रतिशत क्षत्रिय वोटर हैं, पाटीदार मतदाता 12 प्रतिशत, अल्पसंख्यक वोटर 11 प्रतिशत, एससी-एसटी और ओबीसी वोटर 12 प्रतिशत हैं।