1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है: योगी आदित्यनाथ

दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस पर कभी भरोसा न करें। कांग्रेस कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती थी। सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया था लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।''

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
Image Source : ANI उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गुजरात के कच्छ जिले के रापड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, ''कांग्रेस अयोध्या में कभी राम मंदिर नहीं बनवा सकती थी।'' आदित्यनाथ ने कहा, “दंगे, कर्फ्यू, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार कांग्रेस की पहचान है। कांग्रेस जहां भी जाती है, इन चीजों को अपनी विरासत के तौर पर ले जाती है। ये उसके जीन में शामिल हैं।''

'मंदिर बनाने के कभी पक्ष में नहीं रही कांग्रेस'

उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवा सकती थी? कांग्रेस पर कभी भरोसा न करें। कांग्रेस कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं करवा सकती थी। सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर को पुनर्जीवित करने के लिए काम किया था लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।” 

गुजरात में बीजेपी की हालत खराब: गहलोत

गुजरात चुनाव जीतने के लिए बीजेपी लगातार कांग्रेस पर जुबानी हमले कर रही है, इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को यह दावा किया गुजरात विधानसभा के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की हालत खराब है। इसके साथ ही गहलोत ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि क्या पार्टी की भाजपा से मिलीभगत है?