Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पवन सिहं एक भोजपुरी एक्टर और सिंगर है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे गायक में से एक है पवन सिंह। इंडस्ट्री चाहे कोई भी हो एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग का काफी बोलबाला है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल होने लगते हैं। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पवन सिंह के अश्लील गानों का विवाद हो या पहली पत्नी के मौत के मामले का विवाद, खेसारी लाल यादव के साथ लड़ाई का विवाद हो, या फिर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ प्रेम विवाद हो इन खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
पवन सिंह (Pawan Singh) तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, हिलेला आरा डिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू गानों से आज भी काफी फेमस है। पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर, सत्या, तेरे जइसा यार कहां, चैलेंज समेत कई हिट फिल्में की हैं।
पवन इस बार फिर अपनी दूसरी पत्नी ज्योति के आरोप के कारण एक बार फिर सुर्खियों में है, पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति ने उन पर मारपीट और एबॉर्शन कराने का इल्जाम लगाया है। बता दें की पवन सिंह ने आरा की अदालत में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी है। शादी के चार साल बाद ही दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी, इसके पहले पवन सिंह पर नीलम सिंह की हत्या का आरोप लगा था।
पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। ज्योति सिंह (jyoti Singh) ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है। ज्योति पवन के साथ कई बार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोती नजर आ चुकी हैं। अब देखते है पवन सिंह इन आरोपों पर क्या सफाई देते हैं।
ये भी पढ़ें-
Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा से की छेड़छाड़, सबके सामने बोले- 'ए लमको', Viral हुआ Video
Ali Goni को छोड़ Aparshakti Khurana संग रोमांटिक हुईं Jasmin Bhasin, आप भी देखिए ये वीडियो
Troll Trailer: नई मॉनस्टर फिल्म 'ट्रोल' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज