1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा से की छेड़छाड़, सबके सामने बोले- 'ए लमको', Viral हुआ Video

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा से की छेड़छाड़, सबके सामने बोले- 'ए लमको', Viral हुआ Video

 Published : Nov 03, 2022 11:41 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 11:41 pm IST

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक नया गाना खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक्ट्रेस के संग प्यार भरी छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं।

Bhojpuri Song A Lamko- India TV Hindi
Bhojpuri Song A Lamko Image Source : TWITTER

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) की बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए उनके नए गाने और फिल्में सामने आते ही खूब वायरल होते रहते हैं। फिल्म निर्माताओं को ने भी अरविंद अकेला को हिट मशीन स्वीकार कर लिया है। क्योंकि किसी भी गाने को हिट कराने के लिए गाने में कल्लू नाम होना ही काफी है। अब एक बार फिर उनका एक गाना 'ए लमको' खूब पसंद किया जा रहा है। 

खूब वायरल हो रहा गीत 

अरविंद अकेला कल्लू ने बचपन से ही अपनी गायकी से लोगों को दीवाना बना रखा है। कल्लू इन दिनों लगातार एक के बाद एक सुपरहिट गाने रिलीज कर रहे हैं। फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में कल्लू ने अपना नया गाना 'ए लमको' (A Lamko) रिलीज किया है। रिलीज होने के बाद से ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए ये वीडियो...

खूब जम रही श्वेता महारा संग केमिस्ट्री 

आपको बता दें कि कल्लू के नए भोजपुरी गाने गाना 'ए लमको' (A Lamko) में उनके साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। दोनों के बीच प्यार भरी नोक झोंक ही इस गाने में को ज्यादा खूबसूरत बना रही है। इस गाने को को जीएमजे - ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन - भोजपुरीके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस कल्लू का नया गाना खूब पसंद आ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के चंद घंटे अंदर ही इस गाने को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस गाने पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। इस गाने में कल्लू का जबरदस्त स्वैद देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।

Chhavi Mittal: टीवी एक्ट्रेस को दिखा UFO! VIDEO शेयर करके बोलीं- कसम से एलियन देखा

खुशबू तिवारी​ के राज मिलकर गाया गाना

अरविंद अकेला कल्लू इस गाने को भोजपुरी की ट्रेंडिंग क्विन खुशबू तिवारी केटी (Arvind Akela Kallu-Khushbu Tiwari KT Songs) के साथ मिलकर गाया है। 'ए लमको' (A Lamko) गाने का वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। रौनक राउतने इस गाने का कोरियोग्राफ किया है।

Har Bachcha Hai Rocket: रॉकेट गैंग ने रिलीज किया रणबीर कपूर का स्पेशल सॉन्ग, VIDEO देखकर सिर चढ़ेगी मस्ती

TRP Report week 43: नंबर 1 पर अनुपमा को टक्कर देने आए सई विराट, जानिए किस शो को मिला सबसे ज्यादा प्यार

Janhvi Kapoor हैं बहुत 'अंधविश्वासी', एक्ट्रेस ने The Kapil Sharma Show में किया खुद के बारे में बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन