1. नरगिस और राज कपूर : राज कपूर और नरगिस की जोड़ी को पर्दे पर हमेशा ही लोगों की खूब सराहना मिली है। लेकिन खबरों की मानें तो यह सिर्फ रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ कपल भी रहें हैं। यूं तो राज कपूर की जिंदगी में बहुत सी लड़कियां आई लेकिन राज साहब सबसे ज्यादा नरगिस के करीब थे। लेकिन राज कपूर पहले से ही कृष्णा कपूर के साथ शादी शुदा थे और नरगिस इस बात को अच्छी तरह से जानती थी कि वह अपनी पत्नी को कभी नहीं छोड़ेंगे। इसलिए उन्होंने फिल्म मदर इंडिया की रिलीज के बाद सुनील दत्त से ही शादी कर ली और राज कपूर के साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए। नरगिस की शादी से राज कपूर को काफी धक्का लगा था।
Latest Bollywood News