4. माधुरी दीक्षित और संजय दत्त: बॉलीवुड में संजय दत्त को पहली बार अगर किसी से प्यार हुआ था तो वह थी लाखों दिलों की धड़कन माधुरी दीक्षित। संजय और माधुरी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन फिल्म खलनायक के सेट पर दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के किस्से सबसे ज्यादा चर्चा में रहें। इन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। दोनों का प्यार परवान चढ़ ही रहा था कि 1993 में संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद माधुरी ने उनसे किनारा कर लिया।
Latest Bollywood News