2. मधुबाला और दिलीप कुमार: दिलीप कुमार और मधुबाला के प्यार के किस्से सभी की जुबां पर होते थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था साथ ही इनकी जोड़ी को लोगों ने पर्दे पर खूब सराहा भी। मधुबाला के पिता ने दोनों को फिल्म के सेट पर मिलने की इजाजत तो दे रखी थी लेकिन वह साथ में कभी कहीं बाहर नहीं जा सकते थे। 1957 में दोनों को फिल्म 'नया दौर' की शूटींग के लिए बाहर जाना था। लेकिन मधुबाला के पिता ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह वैजंतीमाला को ले लिया गया। यहीं पर दिलीप साहब और मधुबाला के रिश्ते का भी अंत हो गया।
Latest Bollywood News