मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान एक सफल अभिनेता हैं। आमिर ने अपने करियर में कई नायाब और सुपरहिट फिल्म दी है। आमिर की दंगल ने कमाई के नए आयाम स्थापित किए हैं। न सिर्फ भारत में बल्कि चीन में भी फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। लेकिन सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि एक दिन ये प्रसिद्धि ये सफलता और ये स्टारडम नहीं रहेगा। लेकिन स्टारडम खोने की वह बिल्कुल चिंता नहीं करते। लगातार सफल और सुपरहिट फिल्मों के चलते आमिर ने कॉमर्शियल फिल्मों का व्याकरण ही बदल दिया है और इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास मुकाम बना चुके हैं।
एक साक्षात्कार में आमिर ने कहा मुझे स्टारडम खोने का डर नहीं है। मैं बिल्कुल साफ हूं कि मैं यह सब खोने जा रहा हूं। इसको लेकर मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि एक दिन वह भी होगा जब यह मेरे पास नहीं होगा। तो फिर डर किस बात का एक दिन निश्चित रूप से हम सबकी मौत भी आने वाली है। सृजनशीलता भी एक समय तक ही रहती है और अंत में यह भी नष्ट हो जाती है।
यह ब्रह्मा, विष्णु और महेश की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसका भी वजूद है वह एक दिन नष्ट हो जायेगा। मैं भी यह सब खो दूंगा, यकीनन।
बता दें, आमिर खान जल्द ही दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में नजर आएंगे। यह फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की टक्कर रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ से होगी।
Latest Bollywood News