1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: 44 साल की उम्र में भी कहर ढ़ा रही हैं मलाइका अरोड़ा, करवाया बेहद हॉट फोटोशूट

PICS: 44 साल की उम्र में भी कहर ढ़ा रही हैं मलाइका अरोड़ा, करवाया बेहद हॉट फोटोशूट

 Published : Oct 11, 2017 11:32 am IST,  Updated : Oct 11, 2017 11:32 am IST

मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में एक माना जाता है। अक्सर वह जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। उनका दिलकश अदाएं और सिजलिंग अंदाज किसी को भी उनका दीवाना बना सकता है। हाल ही में मलाइका ने जीक्यू मैगजीन के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में एक माना जाता है। अक्सर वह जिम में वर्कआउट करती हुई नजर आती हैं। उनका दिलकश अदाएं और सिजलिंग अंदाज किसी को भी उनका दीवाना बना सकता है। हाल ही में मलाइका ने जीक्यू मैगजीन के लिए एक हॉट फोटोशूट करवाया है। इन्हें देखकर बेशक उनके चाहने वालों की संख्या और बढ़ने वाली है। इस फोटोशूट में 44 साल की मलाइका बेहद हॉट और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को देखने को देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। स्विमिंग सूट में मलाइका कई जबरदस्त पोज देती हुई दिख रही हैं।

इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फैंस के साथ शेयर की हैं। वह जीक्यू मैगजीन के अक्टूबर स्पेशल ईशू में दिखाई देने वाली हैं। मलाइका को बॉलीवुड की यम्मी-मम्मी भी कहा जाता है। मलाइका बेशक फिलहाल किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अक्सर इवेंट शोज में नजर आती हैं।

मलाइका की अदाओं का जादू कुछ ऐसा है कि वह जहां भी जाती हैं सभी की नजरें उन्हीं पर टिकी रह जाती हैं। बता दें कि पिछले दिनों मलाइका पति अरबाज खान अलग होने के कारण सुर्खियों में छाई हुई थीं। हाल ही में दोनों का तलाक हुआ है। इन दोनों का एक बेटा भी है। (Bigg Boss 11, Episode 9: हिना और विकास में शुरु हुई जबरदस्त तकरार, इन दोनों के बीच बढ़ने लगीं नजदीकियां)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन